ऑस्ट्रेलियन उच्चायोग
भारत

भारत में ऑस्ट्रेलिया के डाएरेक्ट ऐड प्रोग्राम (डीएपी) की सफलता के लिए कार्यक्रम

PA/04/09                                                                                        14 May 2009

भारत में ऑस्ट्रेलिया के डाएरेक्ट ऐड प्रोग्राम (डीएपी) की सफलता के लिए कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलियाई उच्च आयोग, दिल्ली ने आज भारत में ऑस्ट्रेलिया के डाएरेक्ट ऐड प्रोग्राम (डीएपी) की उपलब्धि की सफलता के लिए एक कार्यक्र म की मेज़बानी की। शिक्षा, पर्यावरण, एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों के अग्रणी दिग्गजों ने गैर-सरकारी संगठनों, विचारकों, अकादमियों और मीडिया के संयुक्त स्रोताओं को संबोधित किया।

चर्चा के विषयों में शामिल थे ज़रूरतमंद बच्चों को गुणवत्ता परख शिक्षा प्रदान करना, समाज को एचआईवी / एड्स से संबंधित जानकारी की आवश्यकता, अवैध व्यापार से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वासन कार्यक्रम का सद्प्रयोग और बच्चों को पर्यावरणीय मुद्दों से सम्बद्व करने का महत्व।

ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्च आयुक्त, श्री जॉन मैकार्थी ने डीएपी को एक : 'भारत में विकास क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का छोटा किन्तु महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला तंत्र' घोषित किया। उन्होंने आगे कहा कि ' महिलाओं और बच्चों पर विशेष केन्द्रित होते हुए हम भारत और भूटान के व्यापक क्षेत्रों में जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण शामिल है को अनुदान प्रदान कर रहे हैं।'

डीएपी के अन्तर्गत, ऑस्ट्रेलिया उच्च आयोग लघु विकास गतिविधियां जिनमें महिलाओं, बच्चों, और अन्य ज़रूरतमंद समूह शामिल हैं, को सहयोग प्रदान करता है। 2001 से, डीएपी ने भारत में 125 परियोजनाओं, भूटान में एक परियोजना पर अनुदान किया है। इस प्रकार औसतन 3.5 करोड़ रूपये की राशि अनुदित की जा चुकी है। उच्च आयोग के माध्यम से 1985 से इसी प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस चर्चा में निम्नलिखित विषयों को उठाया गयाः

• ज़रूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापरख शिक्षा प्रदान करने में चुनौतिया, गीता धर्मराजन, कार्यकारी निदेशक, कथा
• समाज को एचआईवी / एड्स और यौन मुद्दों पर सचेत करना, सुश्री अंजलि गोपालन, कार्यकारी निदेशक, नाज़ फाउण्डेशन
• प्राथमिक पर्यावरण मुद्दों को प्रारम्भ करना और बच्चों के साथ काम करना, डॉ. एस एम नायर, पर्यावरण शिक्षाविद
• महिलाएं का अवैध व्यापारः बचाव एवं पुर्नवास में चुनौतियां, सुश्री रोमा देबाब्रता, अध्यक्ष, स्टौप

अधिक जानकारी के लिए, कृपया जन संपर्क अधिकारी विभाग से 011 4139 9900 पर सम्पर्क करें। डीएपी पर और अधिक जानकारी जिसमें आवेदन के लिए दिशा-निर्देश भी शामिल है, http://www.india.embassy.gov.au/ndli/DAP.html  पर उपलब्ध हैं।