PA/02/09/hd 6 मार्च 2009
ऑस्ट्रेलिया का अग्रणी भारतीयों को सम्मान
द्विपक्षीय संबंधों में असाधारण योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद विशिष्ट पुरस्कार 2009
ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में असाधारण योगदान करने वाले आठ भारतीयों को 6 मार्च को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद के विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया । ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग में हुए एक समारोह में निम्नलिखित लोगों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए:
श्री सुमन बेरी (सार्वजनिक नीति)
श्री सुनील गावस्कर (खेल)
प्रोफेसर दरवेश गोपाल (शिक्षा)
डॉ. ज्योतिंद्र जैन (संस्कृति)
डॉ. अल्का पाण्डे (कला)
प्रोफेसर पंकज सिंह (शिक्षा)
श्री तरून दास ( समुदाय, स्वास्थ्य और खेल प्रबंधन)
डॉ. जसलीन धमीजा (कला)
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चआयुक्त श्री जॉन मैकार्थी और ऑस्ट्रेलिया कला समुदाय की प्रसिद्ध सदस्य तथा ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद की अध्यक्ष सुश्री सुज़ैन डेविस ने यह पुरस्कार प्रदान किए।
श्री जॉन मैकार्थी ने कहा, '' ये पुरस्कार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विविध क्षेत्रों में संबंध को मज़बूत और गहरा बनाने के लिए इन व्यक्तियों के विशेष योगदान को सम्मानित करते हैं। उनके प्रयासों से संस्कृति, कला, खेल और शिक्षा में परिषद के प्रमुख उद्देश्यों को हासिल करने में योगदान मिला है।''
श्री जॉन मैकार्थी ने कहा, '' इन पुरस्कारों से सम्मानित लोगों ने भारत में हमारे देशों के बीच संबंधों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी विशेषज्ञता और प्रभाव का इस्तेमाल किया है।''
ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद की अध्यक्ष सुश्री सुज़ैन डेविस ने कहा,'' भारत में हमारे दोस्तों और भागीदारों के असाधारण प्रयासों के बिना ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद का कार्य संभव नहीं होगा। पुरस्कार से सम्मानित प्रत्येक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को बनाने में असाधारण प्रयास किए हैं और मेहनत से किए गए उनके कार्य का सम्मान करने में समर्थ होना आदर की बात है।''
ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में असाधारण योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद के विशेष पुरस्कारों को नवंबर 2007 में स्थापित किया गया था । नवंबर 2007 में ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद के पहले विशेष पुरस्कारों से सम्मानित श्री तरून दास ( समुदाय, स्वास्थ्य और खेल प्रबंधन) और जसलीन धमीजा (कला) भी इस समारोह में मौजूद थे। इन दोनों को 2007 में इनकी अनुपस्थ्ति में इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने परस्पर जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने वाले विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क और आदान- प्रदान के ज़रिए ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को गहरा और मज़बूत बनाने के लिए मई 1992 में ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद की स्थापना की थी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया सार्वजनिक मामलों के वरिष्ठ सलाहकार, श्री शेखर नांबियार से (0) 98101 54167 पर संपर्क करें।
